बाराबंकी, मार्च 27 -- टिकैतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम हाता पंसारा में गुरुवार को शादी में जाने के लिए बाइक की चाबी नहीं दिये जाने से नाराज किशोर ने फंदा लगा कर जान दे दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम हाता पंसारा निवासी मो. सूफियान (17) पुत्र मो. अमजद उर्फ गुल्लू गुरुवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह में जाने के लिए तैयार था। उसने अपनी मां से बाइक की चाबी मांगी लेकिन उसकी मां ने पूर्व में उसके बाइक से हुए एक्सीडेंट का हवाला देते हुए उसे मोटरसाइकिल की चाबी देने से मना कर दिया। जिससे वह नाराज हो गया और शादी में नहीं गया। परिजन उसी शादी में शामिल होने चले गए। घर में सूफियान व उसकी दादी थे। देर शाम को उसने घर में कमरे में छत में लगे हुक से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.