भदोही, अप्रैल 26 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के कांवल चकसीखारी गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक की चपेट में आया एक युवक घायल हो गया। इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। सुरियावां निवासी ओपी सिंह बाइक से किसी काम से चकवा गांव आया था। वह रात में वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल रोककर पेशाब करने लगा। पेशाब कर आगे बढ़ ही रहा था कि एक बाइक की चपेट में आकर चोटिल हो गया। इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...