भदोही, अप्रैल 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगीगंज मे राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस लेन पर बुधवार को सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से 27 वर्षीय रोहित शर्मा घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी गोपीगंज में कराया गया। बताया जाता है कि कोईरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रोहित शर्मा जगीगंज बाजार आया था। सड़क पार करते समय बाइक के टक्कर से घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सरकारी एंबुलेंस से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बोलेरा की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर यह भी पढ़ें- बाइक से गिरकर घायल युवकों को चेयरमैन ने पहुंचाया अस्पताल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...