पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा मोड़ के समीप बुधवार के शाम में बाइक की चपेट में आने से मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विश्वजीत कुमार सोनी की मौत हो गई है। सूचना पाने के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रभारी टीओपी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बिनोद कुमार सोनी के फर्द ब्यान के अनुसार विश्वजीत कुमार सोनी बुधवार के शाम में ससुराल से अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से लौट रहा था जैसे डबरा मोड़ के समीप पहुंचा उसके बाद कार से उतरकर बाथरूम करने गया वापस लौटकर कर में बैठने के क्रम में पांकी की ओर से आ रही बाइक सवार सीधे टक्कर मार दी जिसे ...