बाइक की चपेट में आने से महिला समेत दो घायल
उन्नाव, जून 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार व महिला दोनों घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मियागंज कस्बा की रहने वाली सीमा पत्नी स्व. राजेश घर से किसी काम से निकली थी। इसी बीच वह सड़क पार कर रही थी। तभी हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोइया गांव निवासी दीपचंद पुत्र राम नारायण आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दरम्यान महिला सड़क पार करने लगी। चालक के हार्न बजाने पर वह पीछे लौटने लगी तभी सीधी टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो पलटने से दोनों घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.