बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, पैर की हड्डी टूटी
कोडरमा, जून 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम ढाव के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान भुखनी देवी (70 वर्ष), पति स्वर्गीय भुखन प्रसाद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भुखनी देवी अपने घर के पास खड़ी थीं। इसी दौरान बासोडीह की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है और पैर की हड्डी टूटने की बात बताई जा रही है। इधर, पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.