गिरडीह, अप्रैल 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-चितरडीह-पचम्बा मुख्य मार्ग स्थित बाटी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान श्यामसिंह नवाडीह निवासी भातु महतो के रूप में हुई है, जो साइकिल से सब्जी बेचने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जमुआ की ओर से गिरिडीह जा रही एक पल्सर बाइक (चालक - मो. इलियास, पिता मो. हुसैन, ग्राम खोरीमहुआ) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भातु महतो साइकिल से सड़क के किनारे अपनी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बाइक ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बुज...