बलिया, फरवरी 16 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। घर से स्कूल जा रहा छात्र सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मऊ लेकर चले गये। हालांकि बालक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया तथा स्कूल को घेर लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को काफी प्रयास के बाद एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उरदैना निवासी मनोज राजभर का 12 वर्षीय पुत्र आशीष कम्पोजिट विद्यालय रेखहां में कक्षा छह में पढ़ाई करता है। वह रोज की तरह घर से तैयार होकर रेखहां पहुंचा। वहां पर वह स्कूल के सामने फेफना-रसड़ा मार्ग को क्रास कर रहा था। इसी बीच सड़क से गुजर रही ब...