कटिहार, मई 3 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर बालीपाड़ा रोड पर राधा नगर गांव के निकट बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दी। जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति आजमनगर से अपना घर जा रहा था। राधा नगर चौक के निकट महिला को ठोकर मार देने से महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। जख्मी हालत में बाइक सवार व्यक्ति मोहम्मद जाहिद तथा ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दी। जानकारी के अनुसार महिला आरिफा खातुन 65 वर्ष पति मोहम्मद शहाबुद्दीन दनिहां पंचायत स्थित कदमगाछी गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरिफा खाटून के पत...