हापुड़, अक्टूबर 3 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में बाइक की चपेट में आकरसात वर्षीय बच्ची की दोनों पैर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने राड डालने की बात कही है। बच्ची की मां का आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने उपचार कराने का आश्वासन दिया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से चले गए। इसके बाद दोनों अस्पताल नहीं पहुंचे। घायल बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा त्रिलोकीपुरम गली नंबर छह की शबनम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 29 सितंबर को उसकी सात वर्षीय बेटी जुबैरिया को मोहल्ले के रहने वाले जुन्नु और उसके दोस्त समीर ने बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची...