बाइक की चपेट में आकर दो छात्र घायल
चक्रधरपुर, मई 14 -- मनोहरपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर प्रखंड के चारबंदिया स्थित संत जोसफ स्कूल के दो छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र साइकिल से अपने घर मोरंग लौट रहे थे। इसी दौरान मोरंग पुल के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल छात्रों में मोरंग निवासी 10 वर्षीय आयुष खाखा (कक्षा 5) और उसका छोटा भाई 9 वर्षीय एडमिन खाखा (केजी) शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना से एडमिन खाखा के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। जबकि आयुष खाखा को मामूली चोटें आई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.