बस्ती, मई 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। घर से राशन लेने जा रही 67 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्राधिकार को लेकर पैकोलिया और गौर थाने की पुलिस के बीच घंटों खींचतान होती रही। अंततः पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी राजाराम यादव की पत्नी राजपती यादव (67) सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह बभनान-गौर मार्ग पर पहुंचीं, गौर से बभनान की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरीं और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रामापुर और कोठवा गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.