बलिया, जनवरी 5 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के खरीद गांव के दुर्गा मंदिर के पास रविवार की रात हुए सड़क हादसे में किसान की मौत हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पर पहुंचाया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सिवान (बिहार) जनपद के दरौली थाना क्षेत्र के गुठनी निवासी 40 वर्षीय कृष्ण साह खरीद दियारा में खेती करते थे। रविवार की रात करीब नौ बजे वह खेत जा रहे थे। इसी बीच मनियर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण के अलावे बाइक सवार नेमा के टोला निवासी 37 वर्षीय मदन घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतक की पत्नी पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.