भदोही, अप्रैल 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अछवर गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक की चपेट में आई एक छात्रा गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घायल छात्रा को महाराजा राजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय से परिजन अन्यत्र लेकर चले गए। जबकि बाइक सवार दो युवक भी चोटिल हो गए हैं। बताया जाता है कि मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी एक युवती स्कूल जा रही थी। इस बीच गांधी गांव निवासी दो बाइक सवार कहीं जा रहे थे। तेज गति बाइक की चपेट में आई छात्रा गंभीर रूप से चोटिल हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से चोटिल छात्रा और दोनों बाइक सवार युवकों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से लगाया गया। छात्रा की हालत नाजुक होने पर उसे परिजन अन्यत्र लेकर चले गए। तेज गति से चल रहे बाइक सवार आए दिन हादसे का कारण बन रह हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...