भदोही, अप्रैल 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मवैया हरदोपट्टी गांव में बुधवार सुबह बाइक की चपेट में आकर कक्षा आठवीं की छात्रा की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी चोटिल हो गए। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी कक्षा आठवीं की छात्रा 15 वर्षीय श्रेया पुत्री कमलेश यादव पैदल स्कूल जा रही थी। घर के कुछ दूर पहुंचने पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार गांधी गांव निवासी 16 वर्षीय सूरज और सदौपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आकाश भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में तीनों घायलों को एंबुलेंस से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने कक्षा आठवीं की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.