फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- सिवारा, संवाददाता। सिवारा बिजलीघर के निकट तिराहे मार्ग पर दो बाइकें गुरुवार शाम आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। इसमें जनपद कासगंज क्षेत्र के पटियाली के गांव चौकी अतनपुर निवासी पान सिंह के अंदरुनी चोटें आई है। राहगीरों के अनुसार काफी देर तक पान सिंह सड़क पर तड़पता रहा। किसी ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर डायल 112 व सिवारा चौकी पुलिस भी पहुंची और दर्द से तड़प रहे पान सिंह को कायमगंज अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। उसके बाद मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंची। जबकि दूसरा बाइक सवार बाल बाल बच गया जो सिकन्दरपुर अगू निवासी बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.