देवरिया, अप्रैल 2 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंचनपुर-तरकुलवा मुख्य मार्ग पर बाजार के समीप बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर मे वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के खुटहा पटखौली गांव के रहने वाले केदार यादव (65) पुत्र शामदत्त बाइक से तरकुलवा बाजार जा रहे थे। वह कंचनपुर- तरकुलवा मुख्य मार्ग पर बाजार के समीप पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में केदार और दूसरी बाइक पर सवार सकतुई गांव निवासी निखिल (30) पुत्र संतोष व उनकी बुआ भारती घायल हो गईं। निखिल अपनी बुआ को लेकर कपड़ा खरीदने आ रहा था। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.