रायबरेली, मार्च 5 -- रायबरेली, संवाददाता । जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नंदाखेड़ा गांव के मुख्य चौराहे के पास तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक हवा में उछलकर दूर जा गिरीं और उनके परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,अभिलाष पुत्र शारदा प्रसाद निवासी अटौरा बुजुर्ग अपनी मोटरसाइकिल से बछरावां से गुरुबक्शगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से रितेश कुमार पुत्र सोमनाथ ( 17) अपने साथी सूरज पुत्र शंकर ( 25) निवासी ठकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.