चंदौली, अप्रैल 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र बथावर गांव के समीप सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।ओरवा दिनदासपुर निवासी 55 वर्षीय रामबली गिरी अपने भतीजे बब्बू गिरी के साथ इलाज के लिए बथावर जा रहे थे। इसी दौरान मुगलसराय की ओर से आ रहे धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ाने निवासी 19 वर्षीय अखिलेश बिंद पुत्र हंसराज बिंद की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें अखिलेश बिंद और रामबली गिरी दोनों गंभीर रूप से घायल होगये।अखिलेश अपने एक मित्र को मुगलसराय छोड़कर वापस लौट रहे थे। बथ...