मऊ, अप्रैल 8 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ मार्ग पर स्थित गालिबपुर के पास बुधवार की शाम आदिल पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी मिर्जा हाजीपुर और गुड्डू निवासी मुहम्मदाबाद गोहाना की बाईक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में आदिल गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल आदिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जबकि दूसरा बाइक सवार गुड्डू को हल्की चोट आने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...