चंदौली, फरवरी 19 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव के पास मुख्य मार्ग पर पर गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बबुरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बल्लू यादव का पुत्र अजीत यादव अपनी बाइक से अपनी दो बहनें पूनम यादव और पूजा यादव के साथ चकिया बाजार गये थे। बाजार से वापस लौटते समय इमलिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने नहर पुलिया के पास सामने से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजीत की बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.