सासाराम, फरवरी 26 -- डेहरी। तिलौथू थाना क्षेत्र के बूढ़ी माई के निकट दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना में घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में शिव बचन सिंह बौलिया,नागेंद्र सिंह कर्मा, गंगा शर्मा जागोड़ीह,साबित खान चुरेसर व शंकर दयाल सिंह कर्मा शामिल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाइक जब्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...