कुशीनगर, सितम्बर 21 -- क्रांति चौराहा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसा रायपुर फुलवरिया के बंजरिया के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। क्रांति चौराहा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। दोनों बाइक सवार आमने-सामने से आ रहे थे। बंजरिया के समीप जोरदार टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान देवतहा बाली टोला सहबजवा निवासी 40 वर्षीय नंदू विश्वकर्मा पुत्र हरिराम और रामपुर कोटवा निवासी 30 वर्षीय सत्यम कुशवाहा पुत्र छांगुर ...