बगहा, जून 6 -- बगहा। बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर रतनमाला में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर एक ट्रक के नीचे चले गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालांकि वे बाल-बाल बच गये। घायलों में रतनमाला केमो. उजैर आलम व मो. इस्लाम आलम शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. बालेश्वर शर्मा ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...