उन्नाव, मार्च 6 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव के रहने वाले आकाश गौतम पुत्र स्व. बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि वह बाइक से पड़ोसी गांव मल्हीमऊ गया था, जहां बाइक का हार्न बजाने से नाराज होकर गांव मल्हीमऊ निवासी विनोद वर्मा पुत्र रामदत्त व रामदत्त पुत्र अज्ञात ने डंडे व लात-घूसों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बारे में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.