झांसी, जून 11 -- झांसी, संवाददाता। आयकर विभाग के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक गेट खोलने से कार से टकरा गई। हादसे में डिलवेरी वॉय की मौत हो गई। जिससे उसकी परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिया नंबर नौ के मोहल्ला खिचड़ीपुरा निवासी सोहिल मंसूरी (35) बेटा शकील मंसूरी एक कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करता था। बीती देर शाम वह स्टेशन रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही मोड़ पर आयकर भवन के आगे बढ़ा तभी एक कार सवार ने अचानक गेट खोल दिया। जिससे सोहिल का संतुलन बिगड़ गया और तेजी से बाइक दरवाजे से टकरा गई। यह भी पढ़ें- वाहन के रौंदने से साइकिल सवार-बाइक मिकेनिक की मौत टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सोहिल उछलकर कार में भिड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। तभी कार सवार वहां स...