लखनऊ, मई 26 -- UP News: यूपी में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर लगाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बड़ा अभियान शुरू किया गया है। एमवी एक्ट के तहत अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। शराब या कोई नशा करके कार-वाहन या कोई अन्य वाहन चलाने वाले अब बच नहीं पाएंगे। चेकिंग के दौरान ड्राइवर के नशे में होने पर अब केवल चालान नहीं किया जाएगा। ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एमवी एक्ट के नियमों के तहत ही बिना वारंट यानी ऑन-द-स्पॉट ड्राइवर को हिरासत में लेने का पूरा खाका तैयार किया गया है। इस संबंध में यातायात निदेशालय ने पुलिस उपायुक्त यातायात को दिशा निर्देश 21 मई को जारी किए हैं। सीएम योगी की सख्ती के बाद जारी किए गए दिशा निर्देश में एमवी एक्ट के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ छह बिंदुओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार...