बाइक और स्कूटी चुराने वाले गिरफ्तार
नोएडा, मई 11 -- दादरी, मयंक राणा। दादरी कोतवाली पुलिस ने भीड़ भरे क्षेत्र से बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की नौ बाइक और तीन स्कूटी बरामद हुईं। आरोपियों की पहचाल नई दिल्ली के ओखला निवासी गौरव और अर्जुन के रूप में हुई। आरोपी चोरी किए गए वाहनों को स्क्रैप व्यापारी को बेच देते थे। दोनों पूर्व में गोविंदपुरी थाना दिल्ली से दो बार चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस इनके गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं इनके अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.