कानपुर, सितम्बर 28 -- रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव के पास एक बाइक और स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत में एक वायु सैनिक की मौत के हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया जबकि मृतक के परिजनों को जानकारी होने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव का रहने वाला पैंतीस साल का साजिद उर्फ सोनू पुत्र साबिर वायु सैनिक के पद पर तैनात है। वह बीते पंद्रह दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार को उसको अपने ड्यूटी पर फिर से वापस जाना था। सोमवार को स्कूटी से अपने पारिवारिक भाई समीर के साथ अकबरपुर से किसी काम को निपटा कर वापस घर जा रहा था। रूरा झींझक मार्ग पर धनीरामपुर गांव के पास झींझक की तरफ से आ रही बाइक से उसकी बाइक से आमने सामने टक्कर ...