शाहजहांपुर, मई 5 -- तिलहर। हाईवे पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। सोमवार की देर शाम शाहजहांपुर सदर बाजार लाल इमली चौराहा निवासी पुनीत फोटोग्राफर है और वह अपने साथी सौरभ के साथ बाइक द्वारा घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नगरिया मोड़ रिंग रोड पर सामने से स्कूटी से आ रहे गोपालपुर गांव निवासी जय जय राम से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में 30 वर्षीय सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुनीत और जय जय राम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- लालगंज में स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल सूचना पर एसआई जोगेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सौरभ के शव को पीएम के लिए...