रांची, अगस्त 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। शास्त्री चौक-मोराबादी पथ पर हरचंडा गांव के समीप रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार डहू वरटोली निवासी राहुल कुमार महतो और अपाची बाइक सवार बवे गांव निवासी सैफ आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल, रांची रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं सैफ आलम का इलाज क्यूरेस्टा अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार महतो प्रतिदिन की तरह स्कूटी से सीएन होंडा कंपनी जा रहा था, जहां वह काम करता है। इसी दौरान शास्त्री चौक की ओर से तेज गति से आ रही अपाची बाइक से उसकी टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटन...