जौनपुर, अगस्त 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर इटहरा बाईपास के समीप बुधवार की रात करीब आठ बजे स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के थाना फतनपुर ग्राम रोहखुर्द मदरा निवासी 22 वर्षीय किशन बिंद पुत्र रामसिंह बिंद और 24 वर्षीय रमेश बिंद पुत्र राजबली बिंद बाइक से बादशाहपुर आए थे। यहां दोनों वापस घर लौट रहे थे। इटहरा बाईपास के समीप पहुंचे तभी स्कूटी सवार दो लोगों की बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- एसएच-55 पर दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा जख्मी इस हादसे में किशन बिंद और रमेश बिंद की गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट लगी। दोनों को सामुदायिक...