गोंडा, मई 18 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोंका निवासी जहरूल निशा ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से ग्राम सहरिया निवासी गुलाम रसूल पुत्र मोहम्मद युसूफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और ननद कम दहेज लाने का ताना देते थे तथा मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे लात-घूंसों, थप्पड़ों और मोबाइल के डाटा केबल से बेरहमी से पीटा। यह भी पढ़ें- महिला ने दहेज उत्पीड़न, अश्लील हरकत व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई इसके बाद 2 अप्रैल की शाम करीब ...