बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
कन्नौज, सितम्बर 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद रोड पर बहोरिकपुर गांव के पास रविवार शाम बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार समेत बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर निवासी अमित (40) पुत्र बंटू किसी काम से फर्रुखाबाद गए थे। रविवार को वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बहोरिकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार सदाबृक्ष (50) पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम बेहटा राजापुर टप्पा मंडल, थाना जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.