बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल
चंदौली, मार्च 25 -- सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम मनिहरा गांव के मोड़ के पास चंदौली-सैदपुर मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकरौरा गांव निवासी अभिषेक अपनी बुआ के गांव ताजपुर जा रहे थे। मनिहरा गांव के मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी बाइक आगे चल रही साइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद सरेहुआ गांव निवासी साइकिल सवार जितेंद्र राजभर भी सड़क पर गिर गए। बाइक और साइकिल सवार दोनों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों बेहोश हो गए। राहगीरों और 112 नंबर की मदद से एंबुलेंस से सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. बीके प्रसाद ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.