शाहजहांपुर, मार्च 6 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर गुरुवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। अंडपुर गांव निवासी अवधेश अपनी पत्नी कीमती का इलाज कराने शाहजहांपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल आए थे। अवधेश अस्पताल से पत्नी के लिए चाय लेने बाइक से याकूबपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रौली बोरी गांव निवासी वीरपाल बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। सोलंकी धर्मकांटा के सामने दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में अवधेश के सिर व नाक से खून बहने लगा। लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां अवधेश की गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.