बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों की मौत इस्लामपुर थाना क्षेत्र के महरो-गोरैया मोड़ के पास हुआ हादसा सुनील मुखर्जी नगर का था युवक, मृत अधेड़ जहानाबाद जिला के फोटो : इस्लामपुर मौत : इस्लामपुर के सुनील मुखर्जी नगर में रोते-बिलखते मृत युवक के परिजन। इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महरो-गौरैया मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों सवारों की मौत हो गयी। बाइक पर सवार युवक सुनील मुखर्जी नगर निवासी संतोष पंडित का 22 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार उर्फ गोरे था। साइकिल सवार मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सत्यदेव प्रसाद के रूप में की गयी है। हालांकि, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने दावा किया कि बस की चपेट में आकर दोनों की जान ग...