सीवान, अगस्त 7 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच 331 सड़क पर रामपुर बाजार के पास एक बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें साइकिल पर सवार दो लोग और बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में साइकिल सवार रामपुर पाण्डेय टोला निवासी सलमा खातून और उसका देवर कमरुद्दीन अंसारी तथा बाइक चालक विशाल कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घायल महिला सलमा खातून की स्थिति चिंताजनक होने के कारण सीवान सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सलमा खातून अपने देवर कमरुद्दीन अंसारी के साथ साईकिल पर बैठ कर बाजार जा रही थी, तभी सहाजितपुर की तरफ से तेज रफ़्तार में आ रही अपाची बाइक ने साईकिल में टक्कर मार दिया, जिससे तीनों ...