बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल
गोरखपुर, मई 18 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के बर्राह चौराहे के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धनराजपुर निवासी हरेंद्र अपने 10 वर्षीय पुत्र दुर्गेश का इलाज कराने बाइक से गोला जा रहे थे। बाइक पर प्रीति भी बैठी थी। इसी दौरान गाजे गड़हा निवासी सूरत पासवान की साइकिल अचानक सामने आ गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.