चंदौली, अप्रैल 8 -- सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 पाउच देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोप है कि युवक दुकान से शराब खरीदकर सकलडीहा सहित आसपास में उंचे दामों में बेचता है। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। और कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय कस्बा में पैदल भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर कस्बा स्थित यूनियन बैंक के पास रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.