बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- दनकौर तिराहे पर शुक्रवार को बाइक और विक्की की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक पर बैठी दो महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। गांव सरायघासी निवासी संदीप बाइक से कपड़े खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान दनकौर तिराहे के पास उसकी बाइक की विक्की से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक पर बैठी महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें चोटें आईं।मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घायलों को तुरंत चिकित्सक के पास भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.