मिर्जापुर, मार्च 2 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पास रविवार दोपहर बाइक और लूना की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस तीनों घायलों को काफी देर तक चौकी में बैठाए रखा। उसके बाद उन्हें पीएचसी विजयपुर सरोई में भर्ती कराया। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज निवासी 24 वर्षीय संदीप वर्मा अपने पड़ोसी 21 वर्षीय सीताराम के साथ भदोही जिले के गोपीगंज बाजार गए थे। वापस मऊगंज लौटते समय विजयपुर गांव के पास लूना सवार विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव निवासी 40 वर्षीय इशहाक से टक्कर हो गई। इशहाक लालगंज की ओर जा रहे थे। एक ही दिशा में अचानक बाइक और लूना के टकरा जाने से तीनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद घायल आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को गैपुरा चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज सुरेश दुबे ने बताया ...