सराईकेला, अप्रैल 27 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला कांड्रा मार्ग पर कांकड़ामोड के समीप मालवाहक टेंपो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें बाइक पर सवार युवक एचके महतो (20 वर्ष), राजकुमार ग्वाला (18 वर्ष) एवं प्रदीप प्रधान (20 वर्ष) तथा दूसरी बाइक पर सवार आरक्षी दीपक गागराई (45) शामिल हैं। रविवार शाम छह बजे हुई घटना के वक्त मौजूद सरायकेला नगर मनोज चौधरी ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को एम्बुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी को एमजीएम रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सूरताडीह गांव निवासी एचके महतो भिलाईडीह निवासी अपने दोस्त राजकुमार ग्वाला एवं प्रदीप प्रधान के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरायकेला आए थे। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रेफर शाम को तीनों अपने...