बाइक और बुलेट की टक्कर में अधेड़ की मौत, मासूम व चिकित्सक घायल
संभल, अगस्त 2 -- पोती को ग्राम देवरखेड़ा रिश्तेदारी में शनिवार की रात छोड़ने जा रहे अधेड़ की बाइक सामने से आ रही बुलेट से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। वही अधेड़ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सब कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव आटा निवासी अधेड़ ताराचंद राणा(52) पुत्र चुन्नी सिंह राणा शनिवार की रात 8:30 बजे अपनी पांच वर्षीय पोती रूबी को क्षेत्र के ग्राम देवर खेड़ा रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद अलीगढ़ नई बाईपास देवरखेड़ा मोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही बुलेट से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दादा पोती सहित बुलेट सवार नरौली सीएससी में तैनात चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.