गाजीपुर, अप्रैल 27 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के बड़ागांव मोड़कर पर रविवार की देर रात बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आजमगढ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर निवासी 36 वर्षीय सुमंत चौहान पुत्र हरिश्चंद्र चौहान अपने साथी बद्री चौहान के साथ गाजीपुर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात बाइक से अपने दोस्त बद्री चौहान के साथ अपने घर लौट रहे थे। अभी बड़ागांव मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत जिसके चलते बुरी तरह से घायल हो गए। तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां सुमंत को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक प्रेम प्रका...