साहिबगंज, अप्रैल 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि।तीन पहाड़ - राजमहल मुख्य मार्ग पर झमझमियां काली मंदिर के पास बुधवार को बाइक चालक और टोटो चालक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक और टोटो में बैठे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टोटो चालक राजमहल की और से यात्री लेकर तीन पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिरसी की ओर से आ रहे बाइक चालक थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी अकबर शेख(38)की टक्कर टोटो चालक से हो गया। जिसमें बाइक चालक बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं इस टक्कर में टोटो में बैठे यात्री थाना क्षेत्र के हसन टोला निवासी नाजिर शेख (55) भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आस-पास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी मौजूद डॉक्टर के द्वारा दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.