भागलपुर, मार्च 19 -- सुल्तानगंज-भागलपुर सड़क मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के तिलकपुर के समीप एक बाइक-टोटो में टक्कर हो गई। इस टक्कर में टोटो एवं बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार सविता देवी, तिलकपुर एवं टोटो पर सवार रंजू देवी, काजल देवी भंडार बांध, सजौर, गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि टोटो सवार मुस्कान कुमारी भी चोटिल हो गई। रंजू देवी को मायागंज रेफर किया गया। थाना की पुलिस टोटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...