लोहरदगा, मार्च 6 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के एनएच 75 कुड़ू रांची मुख्य मार्ग पर चेटर मोड़ के नजदीक शुक्रवार को बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार तीन स्कूली छात्र सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को भाजपा युवामोर्चा कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष सरजू साहू ने ग्रामीणों के सहयोग से रांची की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से तत्काल कुड़ू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पांचों को रिम्स रांची रेफर कर दिया है। बाइक सवार घायल उत्क्रमित हाई स्कूल जिंगी के नौवीं कक्षा के छात्र कुड़ू के मकांदु निवासी एजाज खान, शाहीर खान और बबलू खान हैं। तीनों नौवी बोर्ड की परीक्षा हाई स्कूल माराडीह सेंटर में देने के बाद एक ही बाइक से अपने घर मकांदु जा रहे थे। रास्ते में चेटर मोड़ के नजदीक एक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.