औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- हसपुरा-पचरूखिया रोड में हैबसपुर गांव के शिव मंदिर के सामने गुरुवार की देर रात टेम्पो और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कोइलवां गांव की राधिका देवी, सलेमपुर गांव के परशुराम कुमार और भोला कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने 112 वाहन पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया। गंभीर रुप से घायल तीनों को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हसपुरा की ओर से सवारी लिए एक टेम्पो पचरुखिया जा रहा था। सामने से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से घायल होकर उसी जगह बेहोश हो गए। टेम्पो पर सवार महिला भी गंभीर रुप से घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...