रुडकी, जून 20 -- कलियर। भगवानपुर बाईपास पर बाइक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को हाल्लूमजरा निवासी सोनू अपनी बाइक से हरिद्वार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास पर पहुंचा, सामने से आ रहे एक टेंपो चालक ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सोनू घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बाइक और टेंपो की भिड़ंत में युवक घायल वहीं, टेंपो चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...